फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंत चौधरी की सभा के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित रालोद कार्यालय में संयुक्त गठबंधन के जिलाध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें 11 मार्च को नंगला-सिनौली में होने वाली जयंत चौधरी की सभा सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही सभा को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया।
रालोद कार्यालय में रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना, सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी और बसपा जिलाध्यक्ष जय कुमार जाटव ने पत्रकारों के समक्ष कहा कि रालोद, सपा और बसपा के सुप्रीमो ने कहा तीनों पार्टी के कार्यकर्ता गठबंधन के प्रत्याशियों को सभी लोकसभा में मतभेद भुलाकर भारी बहुमत से जिताएंगे। तीनों जिलाध्यक्षों ने कहा कि बागपत लोकसभा से रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी प्रत्याशी होंगे। तीनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक अपने कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाने की अपील की और 11 मार्च सिनौली-नंगला में जयंत चौधरी की होने वाली सभा में पहुंचने का आह्वान किया। तीनों जिलाध्यक्षों ने अपने पार्टी के समक्ष कार्यकर्ताओं को सभा के लिए गांवों में जनसंपर्क करने को कहा। बसपा के जिलाध्यक्ष जय कुमार जाटव ने कहा कि बसपा की मधुमिलन मैरिज होम में बैठक होगी। इसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इसमें सभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

इसमें पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर, मास्टर मनोज तोमर, सुरेश राणा, सत्यब्रहम तोमर, अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र तोमर, युवा रालोद के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, सतेंद्र प्रमुख, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजीव मान, रणधीर प्रधान, बिट्टुू तोमर, लोकसभा प्रभारी मौ. अशरफ, सुरेश मलिक, संजीव मलिक, प्रताप सिंह, ओमवीर तोमर, जितेंद्र, संजय पंवार आदि रहे।
विज्ञापन


11 में किसान सम्मेलन, पहुंचेंगे जयंत चौधरी
बागपत। रालोद के जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने बताया कि 11 मार्च को रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी सिनौली नंगला गांव में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें