बड़ौत (बागपत)। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विजय संकल्प बाइक रैली निकाली। बाइक रैली जनता वैदिक कॉलेज के मैदान से शुरू हुई और नगर के प्रमुख मार्गों से टयौढ़ी गांव में समाप्त हुई।
रैली के अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, युवा मोर्चा विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी चारू प्रज्ञा, बड़ौत विधायक केपी मलिक, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल तोमर, बड़ौत नगर प्रभारी आकाश ने जनता वैदिक कॉलेज के मैदान से रैली शुरू कराई। इस बाइक रैली में 403 क्षेत्रों में प्रत्येक बूथ से विजय संदेश बाइक रैली निकाली। यह बाइक रैली जेवी कॉलेज के मैदान से शुरू होकर बिजरौल चौक, अग्रसेन मूर्ति, नेहरू मूर्ति, कोताना रोड, जौनमाना, बाहला, लुहारी, खामपुर, निनाना, फजालपुर, बड़ौली होते हुए टयौढ़ी में समाप्त हुई, रैली में बाइकों पर कार्यकर्ता पार्टी के झंडे लिए हुए थे और नारे लगाते चल रहे थे। रैली में मुख्य रूप से लोकसभा संयोजक नितिन शर्मा, पवन शर्मा, राजीव तोमर, नगर अध्यक्ष चंद्रवीर तोमर, जिला महामंत्री सरिता चौधरी, डॉ. आत्मराम तोमर, श्रीभगवान बिजरौल, रविंद्र राठी, नितिन जैन मौजूद रहे।