फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक पेंशन को लेकर ब्लाक पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। ब्लाक मुख्यालय पर शनिवार को श्रमिक पेंशन को लेकर हंगामे की स्थिति बनी रही। श्रमिकों ने कहा वे पिछले कई माह से पेंशन बनवाने को लेकर ब्लाक मुख्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें पेंशन नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को बावली, मलकपुर, बड़ौली, कोताना, ढ़िकाना आदि गांव के काफी संख्या में मनरेगा योजना में काम करने वाले श्रमिक ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे और हंगामा किया। उनका कहना था कि पेंशन बनवाए जाने की मांग को लेकर पिछले कई माह से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन मात्र आश्वासन ही दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत नियमित रूप से रोजगार न मिलने से उनकी परेशानियां बढ़ गई हैं। उधर लुहारी, मलकपुर, जौनमाना आदि गांव से आई महिलाओं ने वृद्धा व विधवा पेंशन न मिलने पर हंगामा किया। इस संबंध में बीडीओ राहुल वर्मा ने कहा उनकी हाल ही में तैनाती हुई है। पात्र लोगों को हर हाल मेें योजना का लाभ दिया जाएगा। हंगामा करने वालों में राजकुमारी, सुनीता, ममता, प्रकाशो, देवेंद्र संजीव, प्रवीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें