दोघट (बागपत)। चौगामा क्षेत्र में जगह-जगह जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। पाकिस्तान के पुतलों का दहन किया। कैंडल मार्च निकाले गए।
बामनौली, पलड़ी, आदमपुर, पुसार आदि गांवों में कैंडल मार्च निकाला। ग्रामीणों ने दो मिनट का मौन रख कर शहीद जवानों की आत्मा शांति की प्रार्थना की। बामनौली में ग्रामीणों ने बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम कर विरोध जताया। आदमपुर व पलड़ी गांव में पाकिस्तान का पुतला जलाया। भड़ल में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला दहन किया और प्रधानमंत्री से बदला लेने की मांग की है। पुसार गांव में रविवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने पाकिस्तान की अर्थी बनाकर पूरे गांव में शव यात्रा निकाली, इसके बाद पुतला जलाया। इसमें विरेश प्रधान, जितेंद्र तोमर, अजय तोमर, पुष्पेंद्र, बसंत तोमर, आदेश, मनोज प्रधान, कृष्णपाल, जसवीर, दीपक, बसंत तोमर, मोहित पंवार, प्रधान मनोज पंवार, प्रवीण कुमार, सोनू, मुकेश, आदित्य शर्मा, विशु, अंकित, विजय कुमार, मनोज कुमार, शिवकुमार, बाबूराम, राजेश, रियाजूद्दीन, रहीसुद्दीन, नूरू, इलियास, महेंदी हसन, जमील महमूद, दीन मोहम्मद, बसीर शेख, हनीफ, महबूब, अय्यूब, यूसुफ , दीपक, प्रवीण, सोनू, नीरज, गौरव, राजदीप आदि रहे।