फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटर दादियों के साथ तापसी पन्नू की मस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। सदी के महानायक अभिताभ बच्चन की पिंक जैसी कामयाब फिल्म का हिस्सा रही अभिनेत्री तापसी पन्नू जौहड़ी में शूटिंग का पूरा आनंद लेते हुए नजर आ रही है। शूटर दादी प्रकाशी तोमर के किरदार में ढलने के लिए तापसी उनके घर में ही ठहरी हुई है। यही नहीं दादी के साथ कई-कई घंटे का समय व्यतीत कर रही है।
विज्ञापन

जौहड़ी में मेरठ रोड पर बारू सिंह के मकान पर फिल्म सांड़ की आंख का सेट बनाया है। सेट की बगल में ही शूटर दादी प्रकाशी तोमर का आवास है। यहीं पर अभिनेत्री तापसी पन्नू प्रशंसकों के बीच घिरी हुई नजर आई। दोनों शूटर दादी के साथ तापसी ने कई घंटे बातचीत की। गांव के जीवन के विषय में जानकारी हासिल की। रोज की दिनचर्या और जीवन के संघर्ष के विषय में जाना। इसके अलावा पन्नू यहां जितनी देर भी रही परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों से घिरी रही। प्रशंसकों ने पन्नू को आने वाली फिल्म बदला के विषय में भी जानकारी हासिल की।


प्रशंसकों से घिरे अनुराग कश्यप
बिनौली । नामचीन निर्देशक अनुराग कश्यप बुधवार को जौहड़ी पहुंची। यहां पर कई घंटे तक फिल्म के सेट पर मौजूद रहे। सेट से बाहर निकलते ही जैसे ही वह गाड़ी में बैठने लगे तो प्रशंसकों से घिर गए। निजी सुरक्षाकर्मियों ने रोकना शुरू किया, लेकिन अनुराग ने गाड़ी से उतरकर एक प्रशंसक के साथ सेल्फी खिंचवाई।
विज्ञापन



खेल मैदान पर की गई भट्टे की रिहर्सल
बिनौली। खेल के मैदान फिल्म के एक गाने की रिहर्सल की गई। यहां जूनियर आर्टिस्ट करीब दो घंटे तक अभ्यास करते रहे।


आज जौहड़ी में दिग्गजों का जमावड़ा
बिनौली। सांड़ की आंख फिल्म के पहले शेड्यूल का बृहस्पतिवार को आखिरी दिन है। यहां ईंट भट्टे पर शूटिंग की जाएगी। निर्देशक अनुराग कश्यप के अलावा मशहूर निर्माता निर्देशक प्रकाश झा, निर्देशक तुषार हीरानंदानी, निधि, विनीत कुमार के अलावा अभिनेत्री तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर के भी यहां पर मौजूद रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें