बागपत। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पहुंचाने के लिए मुनादी कराई जा रही है। कृषकों को लेखपाल, ग्राम सचिवों से नियम के दायरे में आने वाले कृषकों को सत्यापन कराने की अपील कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से कई विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई। जिले में कृषि विभाग ने 30445 कृषकों का डाटा लॉक किया।
कृषकों की आय में बढ़ोतरी हो, इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई। इसके तहत पात्र कृषकों को योजना के तहत छह हजार रुपये सालाना दिए जाएंगे। जिला सतर पर एक लाख 26 हजार 83 कृषक प्रथम चरण में लाभ पाएंगे। इनका सत्यापन हो रहा है। कृषि विभाग ने 30445 कृषकों का डाटा लॉक किया। जैसे-जैसे सत्यापन होता रहेगा, वैसे ही डाटा लॉक कराया जाता रहेगा। पात्र कृषकों को योजना का लाभ मिले, इसके लिए गांवों में मुनादी कराई जा रही है। दो हेक्टेयर वाले कृषकों को योजना का लाभ मिले, इसके लिए सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की ओर से विभागीय कर्मचारियों के राजकीय अवकाश रद कर दिए है। सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि कृषकों का सत्यापन तेजी के साथ चल रहा है। इसमें भी लघु एवं सीमांत कृषकों का पात्रता की जांच कराई जा रही है।
उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि अभी तक 30445 कृषकों का डाटा लॉक किया है। जैसे-जैसे सत्यापन होने के बाद डाटा आ रहा है वैसे ही कर्मचारी लॉक करने में जुटे हैं।