बागपत। गन्ना विकास समिति के परिसर में इफ्को की ओर से खाद एवं उर्वरकों और कृषि रसायनों के विषय में निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया। इफ्को के प्रबंधक डॉ. बृजपाल सिंह ने बताया कम लागत, संतुलित उर्वरक, जैविक उर्वरकों के उपयोग से अधिक उत्पादन प्राप्त करने के तरीके बताए। डीसीओ विनीत कुमार गन्ने लगने वाले कीट और व्याधि के नियंत्रण के बारे में बताया। समिति के अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने बताया कि इफ्को के समस्त उत्पाद उच्च गुणवत्ता वाले है। इससे कृषकों को लाभ मिल रहा है। विनीत पंवार, सुधीर चौधरी, इफ्को बाजार की ओर से आकाश कुमार मौजूद रहे।