फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवी कॉलेज में कार्यशाला का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक कॉलेज में आईक्यूएसी और विज्ञान संकाय के तत्वावधान में चल रही सात दिवसीय उच्चतर शिक्षा मेें आवश्यक गुणात्मक तकनीकी कार्यशाला का मंगलवार को समापन हो गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. अरुण सोलंकी और डॉ. अरविंद कुमार ने किया। डॉ. अरुण सोलंकी ने बताया कि सात दिन तक चली कार्यशाला में शिक्षकों ने कंप्यूटर का प्रारंभिक ज्ञान से लेकर माइक्रो सॉफ्ट एक्सल, एमएस वर्ड, एमएस पावर पाइंट का ज्ञान अर्जित किया। उन्होेंने कहा कि कंप्यूटर का प्रारंभिक ज्ञान होने से शिक्षकों को कॉलेज के दैनिक उपयोग में आने वाले कार्य एवं विद्यार्थियों को कंप्यूटर का प्रयोग कर पढ़ाई की नई तकनीकों से पढ़ाया जा सकेगा। प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि आज के युग मेें कंप्यूटर का ज्ञान होने से शिक्षकों को अनुसंधान संबंधी आंकड़ों की गणना कंप्यूटर से आसान त्रुटि रहित व कम समय में की जा सकेगी। इसमें डॉ. अशोक चौधरी, डॉ. सतीश चंद शर्मा, डॉ. निर्मला देवी, डॉ. जीपी सिंह, डॉ. वीके द्विवेदी, डॉ. मदन पाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें