खेकड़ा (बागपत)।
मंगलवार को यूपी बोर्ड की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो गई। खेकड़ा नगर में केवल जैन इंटर कॉलेज को ही हाईस्कूल के 15 और इंटरमीडिएट के 8 कॉलेजों का बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाया गया। केन्द्र व्यवस्थापक ने प्रथम दिन नकल विहीन परीक्षा शांति पूर्वक कराई। प्रथम दिन हाईस्कूल में 483 परीक्षार्थी थे। इनमें से 458 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 25 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट में 332 परीक्षार्थी थे। इनमें से 318 ने परीक्षा दी। 14 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। केन्द्र व्यवस्थापक डॉ. प्रशांत कुमार जैन ने बताया परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की तलाशी भी कराई, किसी भी परीक्षार्थी के पास कोई आपत्तिजनक सामग्री नही मिली।