फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मार्च से पुरा महादेव में लगेगा फाल्गुनी मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि के संबंध में बैठक ली। तीन मार्च से शुरू होने वाले तीन दिवसीय मेले को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि महाशिवरात्रि का मेला प्राचीन हैं। यहां पर कांवड़ियां आते हैं। कहा कि कांवड़ मार्ग के निकट के दोनों और मजबूत बेरिकेडिंग होनी चाहिए और व्यवस्था में किसी प्रकार की भी ढील नहीं की जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि मुख्य कांवड़ मार्गों की साफ-सफाई कराई जाए। विभागीय अधिकारी अपनी व्यवस्थाओं के प्रति सतर्क रहें, जो भी विभागीय अधिकारियों को मेले संबंधित जिम्मेदारी दी गई हैं उनमें कोई लापरवाही ना की जाए। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था बेहतर तरीके से होनी चाहिए। जल निगम के अधिकारियों से कहा कि कांवड़ मार्ग पर जो हैंडपंप खराब हैं, उन्हें तत्काल ठीक कराए और वाटर टैंक की भी व्यवस्था सुनिश्चित करें। लोनिवि को सड़क ठीक कराने के निर्देश। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि मेडिकल कैंप लगाए जाए चल मोबाइल एंबुलेंस राहत सेवा देने के निर्देश दिए है।
एसपी शैलेश कुमार पांडे ने कहा हम सब का उद्देश्य अच्छी व्यवस्था देना है और मेले को अच्छे से संपन्न कराना है। उन्होंने कहा पानी रास्ते में ना भरा हो, जिस भी विभाग की सड़क है, वह विभागीय अधिकारी उस सड़क का अवश्य सर्वे कर लें और कांवड़ मार्ग पर जो गांव पड़ते हैं, वहां पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें। सीडीओ पीसी जायसवाल, एडीएम अनिल कुमार मिश्रा, कलक्ट्रेट प्रभारी गुलशन कुमार, एसडीएम पुलकित गर्ग, मेला मजिस्ट्रेट विवेक कुमार यादव, अधीक्षण अभियंता विद्युत रामवीर सिंह और मेला समिति के सदस्य व जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें