फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका शिक्षा पर बल दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के कॉलेजों मेें चल रहे रासेयो शिविर के अंतर्गत मंगलवार को स्वयंसेवकों ने कविता और भाषण के माध्यम से विचार व्यक्त किए। इसमें वक्ताओं ने बालिका शिक्षा पर बल दिया।
विज्ञापन

जेवी कॉलेज की द्वितीय इकाई के दयानंद बाल विद्या मंदिर मेें चल रहे सात दिवसीय रासेयो शिविर के दूसरे दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रश्मि निगम के निर्देशन मेें कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रश्मि निगम ने छात्राओं को बालिका शिक्षा और प्रौढ़ शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने कविता और भाषण के माध्यम से विचार व्यक्त किए और लोगों को बालिका शिक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. अरुण सोलंकी, डॉ. वीके द्विवेदी, डॉ. श्याम किशोर, डॉ. पूनम मलिक, डॉ. जोगेंद्र सिंह, डॉ. हीरा लाल, प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज, राज कुमार, सिद्धि, सयान, गुलशन का योगदान रहा। इसी कॉलेज की रासेयो प्रथम इकाई के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रघुराज सिंह, प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह के संयुक्त निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रघुराज सिंह ने सामाजिक कुरीतियों पर विचार व्यक्त किए। इसमें डॉ. अशोक चौधरी, डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. राम शर्मा, डॉ. वीके द्विवेदी, डॉ. डीपी सिंह, डॉ. लोकेंद्र, डॉ. विजयपाल, रिंकू, अमन, तसलीम, संजीव आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें