बड़ौत (बागपत)। नगर के विभिन्न कॉलेजों में चल रहे रासेयो शिविर में सोमवार को स्वयंसेविकाओं ने सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया।
जेवी कालेज के चतुर्थ इकाई के दयानंद बाल विद्या मंदिर में चल रहे सात दिवसीय शिविर के पहले दिन शुभारंभ पर स्वयंसेविकाओं ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीना रानी के निर्देशन मेें सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसमें डॉ. नीलम राणा, डॉ. अलका रानी, डॉ. निर्मला देवी, डा सतेंद्र सिंह, डॉ. उवेंद्र, डॉ. लोकेंद्र, डॉ. प्रताप चौधरी, शिवानी, प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज, प्रबंधक डॉ. अमित खोखर, राज कुमार आर्य शामिल रहे।
उधर, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में चल रहे जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रवित्रा खत्री के निर्देशन में छात्राओं ने सिलाई, कढ़ाई, वेस्ट ऑफ वेस्ट से विभिन्न प्रकार की उपयोगी वस्तुएं बनानी सीखीं। इसमें शहिदा, आशमा आदि रहे। इसी कॉलेज की प्रथम इकाई के बड़ौली रोड पर चल रहे शिविर मेें स्वयंसेविकाओं ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनीता जैन के निर्देशन में सामाजिक समस्याओं का अध्ययन किया और उनका निस्तारण करने का उपाय जाना। इसमें आयुषी, छवि, दिव्या, फरीन, ज्योति, काजल, प्राची जैन आदि रहे।