बड़ौत (बागपत)। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया के अंतिम दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री व अन्य पदों के लिए नामांकन एल्डर कमेटी के चेयरमैन वेदपाल सिंह व उप चेयरमैन ओमपाल सिंह की देखरेख मेें दाखिल किए ।
अध्यक्ष पद पर यशवीर राठी, धर्मवीर तोमर, उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार, महामंत्री पद पर दीपक राठी, विनोद कुमार, सत्यपाल सिंह पंवार, कोषाध्यक्ष पद पर पुष्पेंद्र कुमार, विकास कुमार, मदनलाल, सह सचिव पद पर सोहनवीर सिंह, नीरज, पुस्तकालय मंत्री प्रवेंद्र कुमार, अरुण मलिक, वरिष्ठ सदस्य पद पर सत्यप्रकाश, यशवीर चौहान, योगेंद्र, वीरेंद्र कुमार, रविंद्र राठी, वेदपाल पंवार व कनिष्ठ पद पर विकास, शैलेंद्र सरोहा, प्रदीप कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए। चेयरमैन वेदपाल सिंह ने बताया कि 25 जनवरी को जांच व नाम वापसी होगी, एक फरवरी को मतदान व मतगणना होगी और प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।