फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरें दिन खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। गुराना गांव में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले में बुड्सनी, बिचपड़ी, फतेहपुर पुट्ठी टीम विजयी रही। प्रतियोगिता में दिन का पहला मैच बुड्सनी और गुराना गांव के बीच हुआ। इसमें बुड्सनी 45 और गुराना 41 का स्कोर रहा। इसमें बुड़सनी ने बाजी मारी। दूसरा मैच बिचपड़ी और हिलवाड़ी गांव के बीच हुआ। इसमें बिचपड़ी की टीम ने 52 अंक और हिलवाड़ी 45 में बिचपड़ी की टीम ने बाजी मारी। तीसरा मैच फतेहपुर पुट्ठी और गुराना गांव के बीच हुआ। इसमें फतेहपुर पुट्ठी 53 और गुराना 45 में पुट्ठी ने बाजी मारी। चौथा मैच रमाला और बड़वद के बीच हुआ। इसमें रमाला 51 और बड़वद 49 में रमाला विजयी रही। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि मास्टर आजाद सिंह और सुखपाल रहे। प्रतियोगिता की आयोजन कमेटी में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विशेष तोमर, सोनू, दीपक, मनीष, प्रभात, छोटू, शिवम, पप्पू, लाखन आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें