बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन कॉलेज के तत्वावधान मेें पारस विहार मेें चल रहे रासेयो छात्रा इकाई द्वितीय के शिविर का बुधवार को समापन हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रुचिका जैन के निर्देशन में शिविर के अंतिम दिन स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कार्यक्रमों की सराहना की। मेहंदी प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम, रसिका द्वितीय और मोनिका तृतीय, कढ़ाई प्रतियोगिता में वृष्टि जैन प्रथम, शिवानी द्वितीय और फरहीन तृतीय, सलाद प्रतियोगिता में गंगा टीम प्रथम, यमुना टीम द्वितीय और सरस्वती टीम तृतीय रही। इसमें डॉ. मुकेश, डॉ. कीर्ति, डॉ. आंचल, डॉ. तरुण, फरहा, फरहीन, गरिमा, कनिष्का, पूजा, शिवानी, पारुल राणा आदि रहे।
साइकिल रैली निकालकर जागरूक किया
बड़ौत (बागपत)। 74 यूपी वाहिनी एनसीसी बड़ौत के कैडेटों ने स्वस्थ भारत यात्रा के तहत बुधवार को किशनपुर बिराल से बागपत तक साइकिल पर जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसमें सूबेदार मोहिंद्र, सूबेदार जोधा सिंह, बीएचएम सुखपाल सिंह, हवलदार विक्रम सिंह, हवलदार रविंद्र कुमार, विपिन, अशोक, मनोज, अरविंद, अनिल, रिजवान, घनश्याम, ओमपाल, राजेंद्र शामिल रहे।