फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज स्वास्थ्य केंद्र पर जन्म लेने वाली कन्याओं का मनाया जाएगा जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इस अभियान में 23 से 26 जनवरी तक कार्यक्रम होंगे। सीडीओ ने कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। 24 जनवरी को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आत्म रक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम कराएं जाएंगे। पुलिस विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, बेसिक शिखा विभाग से संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित होंगे । बीएसए को समस्त रिपोर्ट संकलित करनी होगी। गुड टच और बैड टच प्रशिक्षण और जागरूकता आत्मरक्षा प्रशिक्षण, पीसीपीएनटीडी कार्यशाला, प्रभातफेरी, रैली, नुक्कड़ नाटक होगा। जिला चिकित्सालय बागपत में जन्म लेने वाली समस्त कन्या की जन्म प्रमाणपत्र सीएमओ द्वारा प्रदान किए जाएंगे। 25 जनवरी को विकास भवन परिसर में हस्ताक्षर प्रतिज्ञा बोर्ड लाया जाएगा। 26 जनवरी को पुलिस परेड मैदान में कार्यक्रम होंगे। सीडीओ पीसी जायसवाल ने निर्देश दिए संबंधित अधिकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें