खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम बसी स्थित शिव मंदिर में भव्य कलश यात्रा के उपरांत धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भगवान राधा कृष्ण की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की।
क्षेत्र के ग्राम बसी स्थित शिव मंदिर में सोमवार को सुबह हवन के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसके पश्चात भगवान राधा कृष्ण की मूृर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के साथ बैंड बाजों द्वारा शोभा यात्रा एवं कलश यात्रा निकाली। इस दौरान महिलाएं सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाती चली। भजन कीर्तन मंडली एवं बैंड बाजे भक्ति गीतों का गुणगान करते रहे। इससे माहौल पूरी तरह राधा कृष्ण मय होकर रह गया। शोभा एवं मंगल कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों की परिक्रमा कर मंदिर में समाप्त हुई। वहां राधा कृष्ण की मूर्तियों को मंत्रोच्चारण के बीच मंदिर में स्थापित किया। इसके साथ ही भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। इस दौरान अश्वनी कुमार शर्मा, कुलदीप कुमार, रामपाल सिंह, राजीव कुमार, अशोक कुमार, रविंद्र दत्त आदि रहे।