फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली का पहिंया निकलने से ट्राली पलटी, मार्ग पर ईंटे बिखरने से मार्ग हुआ बाधित।

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली का पहिया निकला, चालक घायल
विज्ञापन

खेकड़ा। डूंडाहेड़ा मार्ग पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली का पहिया निकलने से ट्राली पलट गई, जिससे चालक घायल हो गया। उसे लोगों ने खेकड़ा नगर में प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह आठ बजे खेकड़ा डूंडाहेड़ा सम्पर्क मार्ग पर लोनी निवासी प्रदीप बागपत स्थित एक ईंट-भट्ठे से ट्रैक्टर ट्राली में ईंट भरकर दिल्ली जा रहा था। जब वह खेकड़ा डूंडाहेड़ा सम्पर्क मार्ग पर पहुंचा तभी अचानक ट्राली का पहिया निकलने से ट्राली पलटने के साथ ही उसमें भरी ईंटे मार्ग पर बिखर गईं। हादसे में ट्रैक्टर चालक प्रदीप घायल हो गया। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने ट्रैक्टर चालक को नगर स्थित प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायल के परिजन भी चिकित्सक के यहां पहुंच गए। इसके बाद ट्रैक्टर मालिक ने लेबर को बुलाकर मार्ग से ईंटें हटवाईं, तब मार्ग पर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें