फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल के सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट के लिए उपभोक्ताओं को करें जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। पावर कारपोरेशन द्वारा बिजली के बकायेदारों के लिए सरचार्ज समाधान योजना लागू होने के बाद रविवार को एसई बागपत ने नगर में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली और योजना का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसई रामबीर सिंह ने बैठक में अधिशासी अभियंता, एसडीओ व अवर अभियंता सहित टीजी-2 को बताया कि नए साल को देखते हुए पावर कारपोरेशन ने बिजली बकायेदारों के लिए सरचार्ज समाधान योजना लागू की है। यह योजना प्रदेश के सभी डिस्कॉम में एक जनवरी 2019 से लागू की जाएगी। योजना घरेलू व व्यवसायिक श्रेणी के एक व दो किलोवाट के उपभोक्ताओं पर लागू होगी। वहीं कृषि यानी पांच किलोवाट दर श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए भी लागू की जाएगी। योजना मेें बकायेदारों को 31 दिसंबर तक के विद्युत बिल में विलंबित भुगतान अधिभार के रूप मेें लगाई धनराशि में 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। साथ ही लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान एसई के बिजलीघर पर आने की सूचना पर उपभोक्ताओं ने उनके समक्ष ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि करने व जर्जर लाइनों को बदलने की मांग उठाई। एसई ने उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया। इसमें अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह और सुधाकर, एसडीओ विकास अहलावत, गोपाल और रितेश्वर बंधु, जेई रवि प्रताप, आलोक, विकास, पवन, राकेश, गुलशन, अश्वनी, नरेंद्र प्रताप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें