फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आंगनबाडिय़ों को कराना होगा एक-एक आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के क्रियान्वयन के लिए सीडीओ पीसी जायसवाल ने अधिकारियों की बैठक ली। नगर पालिका, नगर पंचायत और ब्लॉक को विवाह के संबंध में दिए लक्ष्य की समीक्षा की। बताया कि 25 दिसंबर से सात जनवरी के मध्य सामूहिक विवाह कराया जाएगा। जल्द तिथि का निर्धारण किया जाए। ईओ के न पहुंचने पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। आंगनबाड़ियों को एक-एक आवेदन का लक्ष्य सौंपा।
विज्ञापन

सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जिले के 1500 शादी कराने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए बजट भी आवंटित हो गया है। समाज कल्याण विभाग ने नगर पालिका, नगर पंचायत और ब्लॉक को शादी कराने का लक्ष्य सौंपा। अभी तक एक भी आवेदन न होने पर नाराजगी जाहिर की। बताया कि 25 दिसंबर से सात जनवरी तक सामूहिक विवाह कराया जाएगा। इसके लिए समाज कल्याण अधिकारी जल्द तिथि का निर्धारण करेंगे। 25 दिसंबर तक लक्ष्य के सापेक्ष आवेदन पत्रों की पूर्ति कराकर आवेदन पत्रों की छाया प्रति सूची सहित समाज कल्याण विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी। आवेदन पत्रों की समीक्षा हेतु दोबारा बैठक 17 और 25 दिसंबर निर्धारित किया। बीडीओ को निर्देशित किया सभी प्रधान और सचिवों से लाभार्थियों को पंजीकरण कराए। सीडीओ ने बैठक में गैरहाजिर रहे सभी ईओ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका ने कहा कि पात्रों का चयन कर आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें