बड़ौत (बागपत)।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमल पदयात्रा नगर और देहात क्षेत्र में निकाली और लोगों को सरकार की नीतियों की जानकारी दी। टोली नंबर एक बड़ौत विधान सभा के श्रीभगवान के नेतृत्व में लुहारी गांव से निकली कमल संदेश यात्रा का शुभारंभ संयोजक डॉ. आत्माराम तोमर ने किया। इसमें सुभाष, विजय, विपिन, संजीव, ब्रहम पाल, हीरा सिंह, कपिल रहे। टोली नंबर दो राहुल तोमर के नेतृत्व में लोयन मलकपुर से पदयात्रा निकाली। टोली नंबर तीन वार्ड नंबर 12 से राज कुमार रूहेला के नेतृत्व में मुख्य मार्गों से होते पदयात्रा वार्ड नंबर 25 में पहुंची और वहीं रात में विश्राम किया। इसमेें चंद्रवीर हरीश मोहन जैन, विपिन चौहान, अंकित वर्मा रहे। टोली नंबर चार में सतीश जैन के नेतृत्व में बूथ नंबर 141 से बूथ 118 से पदयात्रा निकाली। इसमें मुकेश जागिड़, कंवर पाल, ममता गुप्ता, सुनीता रही। टोली नंबर पांच ने संजीव गांधी के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली।