बिनौली (बागपत)।
रेसलर कविता तोमर मंगलवार को अमेरिका से अपनी ससुराल घर बिजवाड़ा पहुंची तो गांववालों ने स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कविता का उत्साह बढ़ाया और आशीर्वाद भी दिया।
रेसलर कविता विगत दस माह से अमेरिका के फ्लोरिडा शहर ने प्रशिक्षण ले रही है। अमेरिका से सोमवार देर शाम एक माह की छुट्टी पर कविता दिल्ली पहुंची। अपने पति गौरव तोमर और दस वर्षीय पुत्र अभिजीत तोमर के साथ वह शाम को अपनी ससुराल बिजवाड़ा पहुंची। गांव के बाहर से ढोल नगाड़ों व फूलों की वर्षा के बीच ग्रामीणों के हजूम के साथ वह अपने घर पहुंची तो वहां सास उमा देवी ने आरती उतारी ननद भारती ने टिका किया ओर गांव की महिलाओं ने नाच गाकर स्वागत गीत गाया। इसके बाद वहां मौजूद ससुर बिजेंद्र सिंह तोमर व गांव के बुजुर्गों ने आशीर्वाद देकर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान ग्राम प्रधान अरविंद तोमर, मास्टर सीताराम, राजीव तोमर, सुखपाल, बलबीर, मास्टर जितेंद्र, बिजेंद्र ठेकेदार, सुंदर पाल, हरवीर, ओमप्रकाश, तेजवीर, रणवीर, जयपाल सिंह, राजेंद्र, रविंद्र आदि रहे।