फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शिक्षा से ही फैलता है घर-घर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। अमर उजाला फाउंडेशन एवं बाल चित्र समिति की ओर से कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल बड़ौत और एल्पाइन पब्लिक स्कूल लूंब में बाल फिल्म महोत्सव का आयोजन किया। बच्चों ने लाडली और करामाती कोट फिल्म देखी। फिल्म केे माध्यम से बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया। लालच और अंधविश्वास से दूर रहने की सीख दी।
विज्ञापन

शनिवार को एल्पाइन पब्लिक स्कूल लूंब में फिल्म महोत्सव का शुभारंभ प्रबंध समिति के सुधीर कुमार, पंकज कुमार एवं प्रधानाचार्या अर्चना मित्तल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। बच्चों को करामाती कोट बाल फिल्म दिखाई । फिल्म में सीख मिलती है कि मुसीबत में अपने मित्रों का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए और लालच नहीं करना चाहिए। इस दौरान उप प्रधानाचार्य संजीव आर्य, मनोज चौहान, नीरज, अमित, सविता, प्रियांशी, सोनम, आदेश, अभिनव, शिखा, दिनेश, फिरोज, सचिन, पवन आदि रहे।

स्कूल में लाडली फिल्म दिखाई
बड़ौत। कुमकुम मोदी पब्लिक में स्कूल के प्रधानाचार्य अजय शर्मा और राव फारूख अहमद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर बाल फिल्म महोत्सव का शुभारंभ किया। स्कूल में लाडली फिल्म दिखाई गई। फिल्म में दिखाया गया कि बेटी के लिए आज की शिक्षा कितनी महत्वपूर्ण है। लड़का और लड़की में भेदभाव नहीं करना चाहिए, क्योंकि आज बेटियां हर क्षेत्र मेें बेटों की बराबर कर अभिभावकों का नाम रोशन कर रही हैं। इस दौरान तरुण जैन, वंदना पंवार, मुस्कान शर्मा, राखी मालिक, किरण अरोरा, कुसुम सिरोही, अरुण तरार, सौरभ, चक्रवीर तोमर, अमित, मोनिका शर्मा, निशा जैन, अनुज गुप्ता, निशा शर्मा, असरार रहमान, रीना जैन, अश्वनी, इरफान, नाजिम, देवेश शर्मा, नितिन, गीता, पुष्पा, सुशीला वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन


दोघट में लोगों ने देखी छोटा सिपाही
बड़ौत (बागपत)। अमर उजाला फाउंडेशन एवं बाल चित्र समिति ने शुक्रवार की रात में दोघट कस्बे में फिल्म महोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने छू लेंगे आकाश, छोटा सिपाही फिल्म दिखाई। बच्चों ने अभियान की सराहना की।
फिल्म महोत्सव का उद्घाटन सत्यपाल सिंह, रणवीर सिंह, तेजपाल सिंह और मास्टर नरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। फिल्म महोत्सव में बच्चों को छू लेंगे आकाश, छोटा सिपाही और करामाती कोट दिखाई। छू लेंगे आकाश के माध्यम से बच्चों को दिखाया कि दृढ़ संकल्प से हर काम संभव है। मुसीबत में न घबराएं। हमेशा ऊंचा सोचे और लक्ष्य बनाकर मेहनत करें। छोटा सिपाही में स्वतंत्रता संघर्ष के प्रति बढ़ती जागरूकता की कहानी दिखाई। अमर उजाला के फिल्म महोत्सव में लोगों ने जमकर सराहना की। इस दौरान पदम, सतीश, सुभाष, रविंद्र उर्फ रोनी, अमित उर्फ मित्ता, अखिलेश, रवि, रोहित, आकाश, मोहनवीर, लाला सभासद, ब्रह्म, नरेंद्र, हरेंद्र, सुशील, प्रवेश, बबलू, लखपत, कटार, जयभगवान, मांगेराम, दिलावर, मुकुल, मोहित, शैलब, कार्तिक आदि रहे।


बच्चों ने क्या कहा
छात्र ऋतिक का कहना था कि फिल्म अच्छी लगी, सभी बच्चों ने एक साथ बैठकर फिल्म देखी। पूरा मनोरंजन हुआ।
छात्र कार्तिक का कहना है कि फिल्म जानकारी प्रेरक रही। बेहद अच्छा अनुभव रहा। शिक्षा की सीख मिली। लालच नहीं करना चाहिए।
छात्र ओजस्वी ने कहा कि लड़कियों को शिक्षित करने और बराबरी का हक देने की सीख मिलती है। फिल्म अच्छी लगी।
छात्रा रिद्धिमा ने कहा कि लाड़ली फिल्म अच्छी लगी। इससे आगे बढने की सीख मिलती है। बेटा और बेटी में भेदभाव नहीं करना चाहिए।
छात्रा तनिष्का ने कहा कि वर्तमान में शिक्षा का बहुत महत्व है। शिक्षा को कभी नहीं बांटा जा सकता, इसलिए बेटी और बेटी को समान शिक्षा देनी चाहिए।
छात्र रितिक शर्मा ने कहा कि हमें लालच नहीं करना चाहिए। क्योंकि लालच हमेशा मुसीबत लेकर ही आती है।
छात्र विश्वास ने कहा कि हमें मुसीबत में अपने साथियों का साथ नहीं छोड़ा नहीं चाहिए। मुसीबत का डटकर सामान करना चाहिए।
छात्रा आयुषी ने कहा कि करामाती कोट अच्छी फिल्म थी, पहली बार अमर उजाला के माध्यम से यह प्रेरणादायक फिल्म देखी।
छात्रा शिवांशी ने कहा कि जिंदगी में कभी हार नहीं मानी चाहिए। हमेशा प्रयास करते रहना चाहिए।
छात्र सलोनी ने कहा कि अधिक लालच जिंदगी में हमेशा दुख ही देता है, इसलिए जो मिला है, उससे संतुष्ट रहना चाहिए और ओर अच्छा करने के लिए मेहनत करनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें