फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में जल कर बढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। नगर पंचायत सभागार में बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों के लिए डेढ़ करोड़ रुपये के प्रस्ताव पारित किए। सभासदों ने अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव रखे थे। जल मूल्य 360 से बढ़ाकर 432 रुपये प्रति वर्ष लिया जाएगा।
विज्ञापन

लिपिक अंकित शर्मा ने बताया कि चार यात्री शेड बस स्टैंड पर बनाए जाएंगे। पाइप लाइन बिछाई जाएगी। माता मंदिर के पास खाली पड़ी भूमि पर तिरंगे झंडे का निर्माण कराया जाएगा। श्मशान घाट का सौंदर्यीकरण, टीनशेड, चहारदीवारी, इंटर लॉकिंग खड़ंजा का निर्माण, शिव मंदिर से पुलिस चौकी तक नाला निर्माण कराया जाएगा। वार्ड 11 में नाला और इंटर लॉकिंग खड़ंजा, वार्ड दो में नाला और खड़ंजा का निर्माण, वार्ड सात में धर्मशाला सामुदायिक भवन का निर्माण और 10 हजार डस्टबिन, नलकूप, पार्क का निर्माण कराया जाएगा। इसमें प्रस्ताव पास हुआ कि शिविर लगाकर टैक्स की वसूली होगी, जलकर 360 से बढ़ाकर 432 रुपये प्रति वर्ष लिया जाएगा। सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए। बोर्ड बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार ने की। संचालन लिपिक अंकित शर्मा ने किया। इसमें श्याम सिंह, यशपाल, राजीव गोयल, मदनो देवी, गीता देवी, राजवती, मीनाक्षी वर्मा, राहुल, डीपी पंवार सभासद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें