फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी राजदूत ने रटौल के इतिहास को जाना, आम के बागान देखें

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव में सैयद फहाद के आवास पर चीन के राजदूत लूओ जाहुई, अपनी पत्नी डॉ. जियांग और टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने गांव का भ्रमण किया और लोगों के रहन-सहन को देखा।
विज्ञापन

चीन के राजदूत लुओ अपने 15 सदस्य दल के साथ रटौल स्थित संत मैरी इंटर कॉलेज पहुंचे, यहां फादर पीटर प्रकाश और प्रधानाचार्य आलोक मसीह ने उनका स्वागत कर कालेज का भ्रमण कराया। राजदूत लूओ जाहुई ने छात्राओं से पढ़ाई की जानकारी ली और उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद दल रटौल के हबीब खान के फार्म पर पहुंचा और जानकारी ली। वहां से चीन के राजदूत मरहूम सिराजुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर पहुंचे और चादर चढ़ाई। टीम ने गांव के इतिहास के बारे में जानकारी ली। भारतीय कला पटाबाजी का लुत्फ उठाया।
इसके बाद चीन के राजदूत रटौल के पूर्व प्रधान जुनैद फरीदी के आम बागानों के फार्म पर पहुंचे और आम की पैदावार के बारे में जानकारी ली। बताया कि पांच सौ किस्म के आम के बागों में पैदा होती है। राजदूत लुओ जाहुई ने कहा कि भारत और चीन मिलकर एग्रीकल्चर में बहुत उन्नति कर सकते हैं। ग्रामीणों ने टीम के सभी सदस्यों का स्वागत किया। इस दौरान चीन के राजनैतिक सलाहकार यांग था, सैय्यद जव्वाद, डॉ. अलवीरा, सैय्यद फहाद, रियाजूदीन, नोमान अब्बासी, ओसामा, आरिफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें