बागपत। कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ की बैठक कचहरी स्थित एडवोकेट सरफराज अहमद के चैंबर पर हुई। इसकी अध्यक्षता एडवोकेट हेमंत चौधरी ने की। संचालन शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा ने किया। प्रदेश महासचिव एडवोकेट मनीष विश्वकर्मा कहा मांग रखी अधिवक्ताओं को 25 लाख की बीमा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, हेल्थ कार्ड, कैश लेस चिकित्सा सुविधा, दुघर्टना की तिथि में परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता, 60 वर्ष की आयु पूरी करने पर पेंशन सुविधा, जूनियर अधिवक्ता जिनकी प्रेक्टिस पांच साल से कम है, उन्हें पांच हजार रुपया प्रतिमाह मानदेय, मुंशी/ लिपिक जो दस वर्ष से अधिक समय से कार्य कर रहे उन्हें पांच लाख की बीमा एवं कैश लेस चिकित्सा सुविधा, बढ़ते आपराधिक को देख अधिवक्ताओं के परिजनों को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, सीतापुर में अधिवक्ताओं के विरुद्ध पुलिस द्वारा की गई तानाशाही और झूठी कार्रवाई का सज्ञान लेकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। इस दौरान एडवोकेट मुनेंद्र राणा को जिला उपाध्यक्ष, एडवोकेट अनिल दिवाकर को जिला महासचिव मनोनीत किया। इसमें एडवोकेट नदीम राजपूत, साजिद अली, अशोक कुमार, सत्यप्रकाश, नजमा, नईमा खान, राकेश शर्मा शहर अध्यक्ष, अरविंद तोमर, जोनी पांचाल, दिलशाद अब्बासी, शक्ति सिंह, जावेद मियादाद, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।