फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी परीक्षा के लिए चार सचल दलों का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के लिए चार सचल दल बनाए गए हैं। इसमें 20 अधिकारी और कर्मचारियों को प्रभारी और सदस्य बनाया। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने सचल दलों का गठन किया।
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) जिले में 18 नवंबर को 13 केंद्रों पर परीक्षा होगी। शासन से केंद्रों का निर्धारण हो गया है। 14979 अभ्यर्थी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक परीक्षा के लिए पंजीकृत है। प्रथम पाली में प्राथमिक के लिए 9210 और द्वितीय पाली में उच्च प्राथमिक के लिए 5769 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रथम पाली में जहां 13 केंद्र और द्वितीय पाली में नौ केंद्र बनाए हैं। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा जनपद में परीक्षा नकल विहीन कराई जाएगी। परीक्षा केंद्र पर प्रभावी नियंत्रण रखने के लिए सचल दलों का गठन किया। डीएम ने बताया सचल दल संख्या एक के प्रभारी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार होंगे। इनके साथ चार सदस्य बनाए गए हैं। सचल दल संख्या दो में चौधरी चरण सिंह जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था बड़ौत के प्राचार्य विनय कुमार गिल प्रभारी होंगे, सचल दल संख्या तीन के प्रभारी डीआईओएस, सचल दल संख्या चार के प्रभार बीएसए राजीव रंजन मिश्र को जिम्मेदारी दी गई है। इनके साथ चार सदस्य बनाए किए गए हैं।

टीईटी के परीक्षा केंद्र
बागपत। डीएवी इंटर कॉलेज टटीरी, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज बड़ौत, गांधी विद्यालय खेकड़ा, इंटरमीडिएट सरूरपुर, जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा, जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत, एमएम डिग्री कॉलेज खेकड़ा, एसपीआरसी डिग्री कॉलेज बागपत, शीलचंद इंटर कॉलेज अमीनगर सराय, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज बालैनी, विद्या मंदिर इंटर कॉल्ेज छपरौली, यमुना इंटर कॉलेज बागपत, वीर स्मारक इंटर कॉलेज बड़ौत को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें