अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बा स्थित दुर्गा अतिथि भवन में आर्य समा की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने वेद के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार एवं आर्य समाज की उन्नति और उत्थान पर विचार व्यक्त किया।
बैठक में उप प्रतिनिधि सभा पर आर्य समाज के प्रतिनिधियों ने अविश्वास जताया। तत्काल प्रभाव से वर्तमान उप प्रतिनिधि सभा बागपत को भंग कर के लिए सभा का नियमनुसार निष्पक्ष पर्वेक्षक की उपस्थित चुनाव कराने पर सहमति जताई। इसी प्रस्ताव को पास करके प्रदेशिक प्रतिनिधि सभा को प्रेषित करने का निणर्य लिया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेशित आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश द्वारा राव नियमों को दरकिनार करते हुए आर्य समाज अग्रवाल मंडी टटीरी पर जो अनुचित कार्रवाई की, उस पर जनपद के 35 आर्य समाज के प्रतिनिधियों ने निंदा की। पुनर्विचार के लिए पत्र लिखा। इसमें हरपाल आर्य निरपुड़ा, डॉ. ओमवीर सिंह तोमर, आर्य राज सिंह, ब्रिमेश आर्य, चौधरी रणवीर सिंह, सहदेव आय, मास्टर भोपाल आर्य, संजीव, शोधन आर्य, प्रधानाचार्य सुशील, इकबाल, चंद्रप्रकाश आदि रहे।