फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने प्रधानाचार्य को दी शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। शिक्षण कार्य में बेहतर और कठिन परिश्रम करने पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने ई-मेल के जरिये कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य को शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा भेजी गई ई-मेल मेें लिखा है कि प्रिय अजय कुमार शर्मा आपको शिक्षक दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं। आप अपने कठिन परिश्रम से विद्यार्थियों को शिक्षित करने का जो कार्य कर रहे हैं, वह बहुत सराहनीय है। पत्र मेें लिखा है कि अगर कोई समाज को सार्थक और सकारात्मक रूप से आगे ले जाने का कार्य करता है तो वह शिक्षक ही है। मुझे खुशी है कि आप पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्य का निर्वाह कर रहे हैं।
ई-मेल मेें आगे लिखा है कि भारत सरकार शिक्षा क्षेत्र मेें व्यापक बदलाव के लिए कई तरह के प्रयास कर रही है। अटल टिकरिंग लैब्स के कारण कौशल विकास को बहुत अधिक बल मिला है। देशभर में कई विश्वविद्यालयों की स्थापना की जा रही है, ताकि किसी को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित न रहना पडे़। आगे लिखा है कि दो अक्टूबर से हम महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह की शुरूआत कर रहे हैं। यह अभियान और अधिक सफल होगा। यदि शिक्षक समुदाय विद्यार्थियों के बीच बापू के विचारों और महान आदेशों को नए-नए तरीकों से आगे बढ़ाने मेें महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। स्वच्छ भारत मिशन को सशक्त समुदाय ने विशिष्ट योगदान दिया है, वह अत्यंत सराहनीय है। मुझे विश्वास है कि आप आगे भी इस तरह कार्य जारी रखेंगे। उधर शिक्षकों ने प्रधानाचार्य अजय कुमार शर्मा को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें