बागपत। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिला प्रभारी मनु पाल बंसल ने कहा कि जनसंख्या बढ़ेगी तो राजस्व की धनराशि साधनों में खर्च होगी। इस पर कंट्रोल से ही देश विकसित होगा और रोजगार के साधने बढ़ेंगे। दो बच्चों का कानून बनाने के लिए फाउंडेशन मांग कर रहा है। आठ सितंबर को कलक्ट्रेट में धरना दिया जाएगा।
मेरठ रोड स्थत वात्सायन पैलेस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनसंख्या विस्फोट से भारत संसाधन और सामाजिक संकट की ओर अग्रसर है। शीघ्र जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू न हुआ तो घटते संसाधनों के कारण भविष्य में देश के हालात बेकाबू होने की आशंका है। जिस गति से जनसंख्या बढ़ रही है, उसी स्तर से सरकार को संसाधनों की व्यवस्था ज्यादा करनी पड़ रही है। जनसंख्या कंट्रोल होगी तो राजस्व से मिलने वाली धनराशि विकास में लगेगी। चार वर्ष से फाउंडेशन जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग कर रहा है। आठ सितंबर को कलक्ट्रेेट में धरना होगा। इस दौरान अजय चौहान को फाउंडेशन की जिम्मेदारी दी गई। जिला प्रवक्ता मनोज, जिला मंत्री आचार्य अजीत सिंह, पूर्व सभासद कुसुमलता शर्मा, धीरज, कपिल बंसल, सुरेंद्र चौहान और सुंदर मौजूद रहे।