फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली में पीएम के सामने उठायी बकाया गन्ना भुगतान की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने दिल्ली में बकाया गन्ना भुगतान समस्या उठाई
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली मेें विश्व जैव ईंधन दिवस के दिन नई दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम मेें बागपत के किसान प्रतिनिधि मंडल ने प्रधानमंत्री के समक्ष मलकपुर चीनी मिल के गन्ना भुगतान की समस्या उठाई ।
विज्ञापन

दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी, कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, खाद्य एवं सार्वजनिक मंत्री रामविलास पासवान, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, नितिन गडकरी, रेलमंत्री पीयूष गोयल मौजूद थे, तभी बागपत के प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे बावली गांव के प्रमोद ने मलकपुर मिल के भुगतान के मामले मेें पीएम के समक्ष कहा कि 425 करोड़ रुपये मिल पर बकाया है, लेकिन प्रदेश के गन्ना मंत्री इस भुगतान को नहीं होने दे रहे हैं, उनकी मिल मालिकों से सांठगांठ है । प्रमोद तोमर ने दिल्ली से लौटकर बताया कि उनके पास बार-बार पेट्रोलियम से सचिव के फोन आ रहे हैं और प्रदेश गन्ना मंत्री भी फोन कर रहे हैं, आपका पैमेट दिला दिया जाएगा, लेकिन वे बार-बार कह रहे है कि समस्त मिल पर गन्ना किसानों का 425 करोड़ रुपये दिलाया जाएं। इस प्रतिनिधि मंडल मेें अरुण धामा, रामनाथ, पवनवीर, रामवीर मवी कलां, प्रमोद प्रधान नांगल, महेंद्र चिरचिटा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें