बड़ौत (बागपत)।
रहतना गांव के जंगल मेें असामाजिक तत्वों ने एक किसान के ईख के खेत में रसायनिक पदार्थ डालकर 13 बीघा गन्ने की फसल नष्ट कर दी। पीड़ित किसान ने तहसील में नायब तहसीलदार को ज्ञापन देकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने और क्षति पूर्ति का मुआवजा दिलाने की मांग की।
जगपाल सिंह पुत्र जगे सिंह रहतना गांव का रहने वाला है। उसके खेत में 13 बीघा गन्ने की फसल खड़ी है। असामाजिक तत्वों ने रसायनिक पदार्थ छिड़क कर गन्ने की फसल बर्बाद कर दी। इससे उनकी तीन लाख की गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाया है। पीड़ित जगपाल परिजनों के साथ तहसील में नायाब तहसीलदार से मिले और ज्ञापन देकर फसल नष्ट करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने और क्षति पूर्ति का मुआवजा दिलाने की मांग की। इस मौके पर जगपाल के अलावा भरतवीर, महक सिंह, भीम सैन, मांगेराम, रामबीर, हरपाल आदि शामिल रहे।