फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसई को मुख्य शिकायत केन्द्र से गायब मिले कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों को देखकर बुधवार की रात्रि में एसई ने मुख्य शिकायत केंद्र का निरीक्षण किया तो वहां पर कर्मचारी गायब मिले। इस पर उन्होंने फोन पर विभागीय अफसरों को लताड़ लगाई और मुख्य शिकायत केंद्र पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली। बाद मेें सूचना पर पहुंचे जेई सहित अन्य कर्मचारियों को ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान एसई के मुख्य शिकायत केंद्र होने की सूचना पर काफी संख्या में उपभोक्ता भी पहुंचे और हंगामा किया। एसई ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
एसई रामबीर सिंह ने बुधवार की रात्रि में मुख्य शिकायत केन्द्र का निरीक्षण किया तो वहां पर न तो एसडीओ मिले और न ही जेई सहित अन्य कर्मचारी। इस पर एसई भड़क उठे और उन्होंने फोन कर मुख्य शिकायत केंद्र पर तैनात कर्मचारियों को फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने मुख्य शिकायत केंद्र में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली और विभागीय रिकार्डों की जांच की। बाद में सूचना पर पहुंचे जेई रवि प्रताप सिंह सहित अन्य कर्मचारियों को ड्यूटी में लापरवाही न करने की हिदायत दी और बाहरी व्यक्तियों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। अवैध वसूली और उपभोक्ताओं के उत्पीड़न पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसई के मुख्य शिकायत केन्द्र में पहुंचे उपभोक्ताओं ने अंधाधुंध विद्युत कटौती पर हंगामा किया। एसई ने उन्हें बताया कि सरकार की मंशा है कि उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मिले। इसके लिए उपभोक्ताओं को भी सहयोग करना होगा। समय पर विद्युत बिल जमा करें और विद्युत चोरी न करें। साथ ही अपील की कि यदि कोई उपभोक्ता विद्युत चोरी करता है तो उसकी गोपनीय सूचना विभागीय अफसरों को दें। संबंधित व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। इससे लाइन लॉस कम होगा और उपभोक्ताओं को सही बिजली आपूर्ति होगी। एसई ने बताया कि गर्मी सीजन और रमजान माह के तहत सभी बिजलीघरों पर विद्युत कर्मचारियों के सीयूजी नंबर चस्पा किए हैं। किसी भी विद्युत परेशानी के लिए तुरंत सूचना दें। शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई होगी। इस पर उपभोक्ता शांत होकर चले गए। इस अवसर पर संजीव, सुधीर, प्रमोद, इमरान, शकील, मेहरबान, सोहन वीर, प्रवेंद्र, संगीता, सुषमा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें