बड़ौत (बागपत)। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्वावधान में जनता वैदिक माडर्न स्कूल में चल रहे आर्य वीर योग एवं चरित्र निर्माण शिविर के तीसरे दिन जूडो कराटे का अभ्यास कराया। बृहस्पतिवार को प्रात: कालीन आचार्य धर्मबीर ने योग, पीटी, जूडो कराटे का प्रशिक्षिण दिया। शाम को राजेंद्र सिंह आर्य ने संध्या यज्ञ व बौद्धिक शिक्षण दिया। उन्होंने कहा, ईश्वर निराकार है। सभी जन्मों, स्थानों व कर्मों को जानता है। सर्वव्यापक न्याय कारी परमात्मा की भक्ति करनी चाहिए। इस अवसर पर भजनोपदेशक श्रीपाल आर्य, अशोक ने भजन प्रस्तुत किए। डॉ. धीरज कुमार आर्य, ओमप्रकाश आर्य ने बताया कि हमें मनुष्य जीवन मिला है। इसे सार्थक बनाने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए। इसमें विजयपाल राठी, रिपुदमन आर्य, राजेंद्र आर्य, कपिल आर्य, विनोद आर्य, लाखन आर्य, महाशय श्रीपाल, उमेद पाल, यशपाल आर्य, जसवंत सिंह, ओमप्रकाश, रवि आदि मौजूद रहे।