फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाजी में भी देश का नाम रोशन कर रहे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा (बागपत)। देव सीनियर सेकेंडरी स्कूल भड़ल में आर्चरी एकेडमी का शुभारंभ किया । बागपत तीरंदाजी संघ के सचिव एडवोकेट सुनील पंवार ने कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर, इसके लिए मेहनत किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

देव सीनियर सेकेंडरी स्कूल भड़ल में बुधवार को आर्चरी एकेडमी का शुभारंभ विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता त्रिशा देब के अलावा जय लक्ष्मी, साक्षी वेदवान ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। । अध्यक्षता डॉ. सुमन पंवार ने की। बागपत तीरंदाजी संघ के सचिव एडवोकेट सुनील पंवार ने कहा कि जीवन में वहीं बच्चा सफलता की ओर बढ़ता जाता है, जो जीवन को ही एक लक्ष्य बना लेता है। शिक्षा का क्षेत्र रहा हो या खेल का मैदान रहा हो या फिर सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र रहा हो सभी जगह कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। आज जीवन को सफलता की ओर ले जाने के लिए एकलव्य बनना होगा। कार्यक्रम में विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता एवं एशियाई खेलों में दो बार की पदक विजेता त्रिशा देब, विश्व कप खिलाड़ी जय लक्ष्मी, अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज साक्षी वेदवान ने प्रशिक्षक तीरंदाजों के साथ निशाने लगाएं। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता अनीता सिंह रही। इसमें राजपाल सिंह, मैनेजर राजीव राणा, प्रधानाचार्य करुणा मलिक, कोच एवं पीटीआई दीपक पंवार, कोच सत्यदेव वेदवान, सुनील कौशिक, अनंत आर्य, छवि, प्रेरित वेदवान, सचिन वेदवान, साहिल पंवार, हर्ष पंवार, खुशी गोस्वामी, मनीष पंवार मौजूद रहे।

युवा लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें: त्रिशा
दाहा (बागपत)। अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज त्रिशा देब ने कहा कि युवा मेहनत करें। लक्ष्य निर्धारित करें और लक्ष्य को भेदने के लिए पूरी ताकत झोंक दें। जीवन और खेल में कठिनाई जरूर आती हैं, लेकिन हिम्मत न हारें और आगे बढ़ते जाएं। युवाओं से कहा कि खेल वर्तमान में बेहतर कॅरियर का विकल्प है, इसलिए जिस भी खेल को चुनें, उसमें जी जाने से जुट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें