फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 से 23 अप्रैल तक चलेगा भाजपा का सेक्टर प्रवासी कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में भाजपा की बैठक हुई। इसमें 18 से 23 अप्रैल तक चलने वाले सेक्टर प्रवासी कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी । इसके माध्यम से से पदाधिकारी बूथ स्तर पर प्रवास करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय महामंत्री सतेंद्र सिसौदिया ने बताया कि 18 से 23 अप्रैल तक सेक्टर प्रवासी कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिले के पदाधिकारी पार्टी द्वारा निश्चित किए सेक्टरों पर जाकर बूथ स्तर पर प्रवास करना है। स्वच्छ भारत पर्व, उज्ज्वला पंचायत, पंचायती राज दिवस, ग्राम शक्ति अभयान, आयुष्मान भारत अभियान, किसान कल्याण कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित करने है। केंद्र और प्रदेश की योजनाओं से जनता को अवगत कराना है। जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा कि कार्यकर्ता प्रवासी कार्यक्रम को पूरी जिम्मेदारी के साथ आयोजित कराएंगे। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने सेक्टरों में पहुंचकर बूथ समितियों को मजबूत करने का कार्य करें और भाजपा सरकार की जन कल्याण योजनाएं जन-जन तक पहुंचाएंगे। संचालन महामंत्री सोनिया चौधरी ने किया। इसमें जिला प्रभारी महेश अग्रवाल, मोहन वेदी, नीरज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अजय गोयल, सुदेश चौहान, मनोज धामा, कोशल त्यागी, प्रियंका आर्य, जयकुमार, चंद्रवीर तोमर, प्रमिला पंवार, नरेश वर्मा, राहुल तोमर, सुधीर, दौलतराम, भूपेंद्र शर्मा, सचिन त्यागी, भूपेंद्र चौहान, प्रकाश मलिक, राजेश खुराना, सुरेंद्र तोमर, कंवर पाल सिंह, मनोज आर्य, अनिता खोखर, विद्योत्तमा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें