फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन को अविरल बनाने के लिए मेरठ में कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सीडीओ चांदनी सिंह ने बताया कि निर्माण हिंडन कार्यक्रम के तहत मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में आठ अप्रैल को कार्यशाला होगी। इसमें हिंडन को अविरल बनाने पर मंथन होगा। मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने हिंडन को अविरल बनाने का अभियान चलाया हुआ है। कार्यक्रम में जिले के उन 41 गांव के प्रधान को भी शामिल किया जाएगा जो हिंडन नदी के किनारे पर है। कार्यक्रम में सभी जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित होंगे। प्रधानों को ले जाने की जिम्मेदारी जिला पंचायत राज विभाग होगी। बताया कि मंडल आयुक्त सहारनपुर, सभी डीएम, सभी ईओ, सामाजिक कार्यकर्ता, विषय विशेषज्ञ, स्वयंसेवी संगठन भी सिरकत करेंगे। संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बुढ़ेड़ा नाले का कराया जाए निर्माण
बागपत। बुढेड़ा नाले को दुरुस्त कराने के लिए कई गांव के प्रधान और ग्रामीण पर्यावरण विकास संस्था के सचिव कृष्णपाल सिंह सीडीओ चांदनी सिंह से मिले। डौला गांव में 40 लाख रुपये लागत से तालाब बनाया । बुढेड़ा नाले से तालाब में पानी पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि इस नाले का निर्माण होने से किसानों तो फायदा पहुंचेगा ही हिंडन का पानी की रिचार्ज हो जाएगा। सीडीओ ने इसे गंभीरता से लेकर ग्राम प्रधान और कृषि विभाग को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें