फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी का सीजन शुरू... हवा फेंक रहे सैकड़ों सरकारी हैंडपंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

गर्मी का सीजन शुरू हो चुका है और लोगों को भी सर्दी के मुकाबले प्यास अधिक लगने लगी है, लेकिन लोगों की प्यास बुझाने वाले सैकड़ों सरकारी हैंडपंप वर्षों से पानी देने के बजाए हवा फेंक रहे हैं। आलम तो इस बात का है कि सैकड़ों बार लिखित और मौखिक शिकायतों के बाद भी न तो विभागीय अधिकारी ध्यान दे रहे हैं और न ही जनप्रतिनिधि। इससे लोगों में आक्रोश पनप रहा है और वे आंदोलन शुरू करने का मन बना रहे हैं।
विज्ञापन

बात चाहे नगर पालिका बड़ौत की हो, या फिर सरकारी दफ्तरों और सार्वजनिक स्थलों के साथ-साथ गांवों में लगे सरकारी हैंडपंपों की। अधिकांश हैंडपंप हवा फेंक रहे हैं, जबकि गर्मी के सीजन का आगाज हो चुका है, इसके बाद भी विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हैं। कोताना रोड स्थित एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर लगा सरकारी हैंडपंप पिछले दो-तीन साल से खराब पड़ा है, इस कारण कार्यालय में शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों व कार्यालय पर तैनात कर्मचारियों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। कार्यालय में सरकारी हैंडपंप होने के बाद भी अधिकारियों को रुपये में पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है। नगर में भी दर्जनों हैंडपंप इस समय खराब है। जिस कारण इन हैंडपंपों से जुड़ी कॉलोनी और मोहल्ले के लोगों को परेशानी हो रही है। बात रही गांवों की। जनपद के छह ब्लाक में से एक भी ब्लाक ऐसा नहीं है, इसके अंतर्गत पड़ने वाले गांवों में लगा सरकारी हैंडपंप खराब न पड़ा हो। बड़ौत ब्लाक के बरवाला गांव मेें पिछले दो साल से 15 सरकारी हैंडपंप खराब हैं। अन्य गांवों की स्थिति भी ऐसी है, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है। ग्राम प्रधान बरवाला उपेंद्र ने बताया कि जल निगम के अधिकारियों से लेकर ब्लाक अफसरों तक शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा यदि जल्द हैंडपंपों को ठीक नहीं कराया तो वे उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। दूसरी तरफ जल निगम के जेई भूषण ने कहा जल्द ही सभी हैंडपंपों का स्टीमेट बनाकर उन्हें ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें