फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को विश्व वानिकी दिवस का महत्व बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत) ।
विज्ञापन

बीआरसी बड़ौली पर बुधवार को वन विभाग के अंतर्गत विश्व वानिकी दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान वन अफसरों ने स्कूली बच्चों को विश्व वानिकी दिवस क्यों मनाते है और इसका क्या महत्व की जानकारियां दी।
विज्ञापन

आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह, वन दरोगा आंसु चौधरी व वन रक्षक संजय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने बच्चे को बताया कि विश्व वानिकी दिवस एक अंतरराष्ट्रीय दिवस है और यह हर वर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है। यह दुनिया भर मेें लोगों को वनों की महत्ता तथा उनसे मिलने वाले अन्य लाभों की याद दिलाने के लिए पिछले 30 वर्षाें से लगातार मनाया जा रहा है। स्कूली बच्चों को बताया कि वन का मतलब केवल पेड़ नहीं है, बल्कि यह एक संपूर्ण जटिल जीवंत समुदाय है। वन की छतरी के नीचे कई सारे पेड़ और जीव-जंतु रहते है। बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। संचालन वन कर्मी मनोज, विकास ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में शिखा, साक्षी, भारती, प्रियंका, स्वाति, पूनम, आरती, उषा, रूबी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें