कस्बा दोघट में चौधरी राजेंद्र सिंह के आवास पर किसानों की बैठक हुई। इसमें बिजली और गन्ना समस्याओं को लेकर मंथन किया और 25 मार्च को भगवान नांगल में होने वाली पंचायत में पहुंचने का निर्णय लिया।
इस बैठक में भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष गौरव कुमार राठी ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार किसानों का शोषण कर रही है। सरकार द्वारा बढ़ाई विद्युत दरों को किसान देने में असमर्थ है। किसान बढ़े बिजली के बिल जमा नहीं करेंगे। बढ़ी विद्युत दरों को तुरंत वापस लिया जाए। विद्युत विभाग द्वारा गांव-गांव में मीटर लगाए जा रहे हैं। इन मीटर के लगने से किसानों पर आर्थिक भार पड़ेगा। उन्होंने कहा कि चीनी मिल किसानों को बर्बाद करने में तुली हुई है। सामान्य गन्ना नहीं लिया जा रहा है। किसान परेशान हैं। दिन प्रतिदिन किसानों का शोषण बढ़ रहा है। सरकार द्वारा बढ़ाया गया गेहूं की समर्थन मूल्य भी नाकाफी है। बैठक में निर्णय लिया 25 मार्च को भगवानपुर नांगल में होने वाली पंचायत में लोग पहुंचेंगे।