फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि कर्मी टूटे पुल का जायजा लेने पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पूर्वी यमन नहर के टूटे पुल से संबंधित खबरों के अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

एक सप्ताह से पूर्वी यमन नहर पर बना पुल टूटा पड़ा है, जो आए दिन हादसों को दावत दे रहा है। सोमवार को बाइक सवार दंपति भी वाहन चालक को बचाने के चक्कर में पूर्वी यमन नहर में गिर गया था, हालांकि नहर में भी पानी नहीं था और नहर में रेत के कारण दंपति को ज्यादा चोट नहीं आई थी। इसके निर्माण कराने की मांग को लेकर लोग लगातार विभागीय अफसरों से शिकायत कर रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। लोगों की इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो लोनिवि के अफसरों में हड़कंप मच गया। मंगलवार को लोनिवि के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और टूटे पुल का संज्ञान लिया। कर्मचारियों के अनुसार जल्द ही पुल का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें