फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों के लिए 147 शिक्षकों ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। परिषदीय विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा के लिए 47 स्कूलों का चयन किया गया है, जिसमें 235 शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। इन विद्यालयों में शिक्षण कार्य के लिए अभी तक 147 शिक्षकों ने ही आवेदन किया है। अप्रैल में विद्यालयों को संचालित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश की योगी सरकार की ओर से परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा को गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। लोगों का प्राइवेट स्कूलों की ओर बढ़ते रुझान को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा शुरू कराने के लिए शहरी ब्लॉक क्षेत्रों से विद्यालयों का चयन कराया गया है। जिला स्तर पर बीएसए की और से 47 विद्यालयों का चयन किया गया है, जिनमें 235 शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। एक विद्यालयों में एक हेडमास्टर सहित चार सहायक अध्यापकों पर शैक्षणिक कार्य की जिम्मेदारी रहेगी। इन विद्यालयों के लिए अभी तक 147 शिक्षक आवेदन कर चुके हैं।
बीएसए योगराज सिंह ने बताया कि शिक्षकों से अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों के लिए आवेदन लिए जा रहे है। जिन शिक्षकों के आवेदन मिले हैं उसी आधार पर डायट प्राचार्य के स्तर पर इन शिक्षकों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। जो भी शिक्षकों की कमी रहेगी उसे भी पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर हाल में अप्रैल में नवीन शैक्षिक सत्र पर अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों का संचालन करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


कोर्स के लिए भेज दी है मांग
बीएसए योगराज सिंह ने बताया कि अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई शुरू करने के लिए अलग से सिलेबस की जरूरत होती है। इसके लिए शासन से डिमांड भेज दी गई है। बच्चों के लिए अंग्रेजी माध्यम के सभी कोर्स जल्द प्राप्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें