फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई वोल्टेज करंट से 150 घरों के विद्युत उपकरण फुंके

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव के घरों की बिजली लाइन में हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित होने से 150 घरों में विद्युत से संचालित उपकरण फूंक गए। इससे हजारों रुपये का नुकसान हो गया है। विद्युत निगम के खिलाफ लोगों ने गांव में हंगामा किया। आंदोलन की चेतावनी देकर क्षतिपूर्ति का मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार सुबह नौरोजपुर गुर्जर गांव में हाई वोल्टेज करंट के कारण लोगों के विद्युत उपकरण फुंक गए। इससे टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, इनवर्टर सहित अन्य सामान जलकर खराब हो गए। इससे करीब 150 घरों में नुकसान हुआ है। गांव के लोगों ने निगम के खिलाफ हंगामा करना शुरू कर दिया। गांव के अमरीश, भजनलाल, रविंद्र, तैयब, रोहताश, चंद्रपाल, रहीशू, संजय, प्रमोद, मिंटू, कंवर पाल ने कहा कि जल्द विद्युत निगम के अधिकारियों ने गांव के लोगों को क्षतिपूर्ति का मुआवजा नहीं दिया तो इसके विरोध में सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने निगम के अफसरों से जल्द से जल्द इसकी जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, अधीक्षण अभियंता रामबीर सिंह ने कहा कि उपकरण फूंकने की अभी इसकी जानकारी नहीं है। संबंधित एसडीओ को इसकी जानकारी देकर जांच कराई जाएगी।

गांव में15 दिन में चार बार फूंक चुके हैं उपकरण
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव में 15 दिन में चौथी बार बिजली लाइन में हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित होने से सैकड़ों घरों में विद्युत संचालित उपकरण फूंके हैं। ग्रामीणों ने बताया शिकायत करने के बाद भी विद्युत निगम के अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें