फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण को लेकर स्वयंसेविकों ने किया लोगों को जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जनता वैदिक डिग्री कॉलेज की रासेयो प्रथम इकाई के चल रहे सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवकों ने लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक किया।
शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता के निर्देशन मेें शुरू हुआ। प्रथम सत्र मेें स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर आसपास मोहल्ले में साफ-सफाई अभियान चलाया। द्वितीय सत्र में स्वयंसेवकों ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया और नगर के मुख्य मार्गों से रैली निकाली। इस अवसर पर डॉ. वीके द्विवेदी, डॉ. अरविंद त्यागी ने स्वयंसेवकों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए कहा। शिविर को सफल बनाने में डॉ. पुखराज सिंह, डॉ. रघुराज सिंह, डॉ. विजयपाल सिंह, ललित, कपिल, देवदत्त का योगदान रहा। उधर इसी कॉलेज की रासेयो तृतीय इकाई के डायट प्रांगण में चल रहे शिविर के तीसरे दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हीरालाल के निर्देशन में प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों ने स्वच्छता को लेकर पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय सत्र में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नगर के मुख्य मार्गों से रैली निकाली। शिविर मेें डॉ. जोगिंदर सिंह, नरेंद्र, राहुल, अजय, प्रमोद, रितेश, हर्ष, रमाकांत का योगदान रहा। उधर, जेवी कॉलेज की एनएसएस चतुर्थ इकाई के चल रहे सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवेंद्रपाल सिंह ने स्वयंसेवकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। प्रथम सत्र में छात्रों को कार्यक्रम अधिकारी ने केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। द्वितीय सत्र में स्वयंसेवकों को देश व समाज के उत्थान में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें