फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाहा के पहलवान ने नेपाल में जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। नेपाल के काठमांडू में हुई इंटरनेशनल चैंपियनशिप में आदर्श व्यायामशाला, दाहा के पहलवान शुभम राणा ने पाकिस्तान के पहलवान को हराकर गोल्ड मेडल जीता। भड़ल गांव में पहुंचने पर पहलवान का स्वागत किया।
विज्ञापन

11 से 14 फरवरी तक चली उक्त चैंपियनशिप में आदर्श व्यायाम शाला दाहा के पहलवान शुभम राणा निवासी भड़ल ने 68 किग्रा ग्रीको रोमन के फाइनल में पाकिस्तान के पहलवान रिजवान हसन को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले चैंपियनशिप में शुभम राणा ने नेपाल, भूटान, थाईलैंड के पहलवानों को हराया। कोच देशपाल राणा ने बताया कि शुभम राणा ने हिमाचल के धर्मशाला में नवंबर में हुई नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल, दिल्ली में महाकुंभ खेल महोत्सव में भी गोल्ड मेडल जीता था। शुभम राणा का दाहा अखाड़ा और भड़ल गांव में स्वागत किया। इसमें बॉक्सिंग कोच संजय शर्मा, दाहा प्रधान सुशील राणा, भड़ल प्रधान देवेंद्र राणा, जयवीर, सतवीर, सुमेर पाल पूर्व प्रधान, कृष्णपाल, उत्तम पहलवान, विशाल, मोनू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें