फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतराष्ट्रीय चैस टूर्नामेट में बड़ौत के आर्यन का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मुंबई में संपन्न हुई अंतरराष्ट्रीय चैस टूर्नामेंट में उम्दा प्रदर्शन कर बड़ौत के नन्हें खिलाड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया है। बुधवार को नगर पहुंचने पर खिलाड़ी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

दिगंबर जैन डिग्री कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. रामगोपाल वार्ष्णेय ने बताया कि 30 दिसंबर से सात जनवरी तक मुंबई में इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। इसमें अलग-अलग देशों से 276 खिलाड़ियों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में पूर्व प्राचार्य के पौत्र आर्यन वार्ष्णेय ने 9 राउंड में 6 बार जीत हासिल की। जबकि, तीन में बराबरी रही। बताया कि आर्यन के प्रदर्शन की अंतरराष्ट्रीय रेंटिग में 105 प्वाइंट की बढ़ोत्तरी हुई और रेटिंग 2130 पहुंच गई। विजेता खिलाड़ी को जहां एक लाख रुपये की नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं, बुधवार को नगर पहुंचने पर उसका जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें