बड़ौत (बागपत)।
नगर पालिका परिषद बड़ौत में उत्तराखंड सरकार के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का स्वागत किया । इस दौरान पालिका के सभागार में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीवी स्क्रीन पर सुना।
इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि भारत में आने वाले पर्यटक देश में जगह-जगह गंदगी होने की बात कहकर भारतीयों को शर्मिंदा करते थे। महिलाएं खुले में शौच करने को मजबूर थी। इससे जहां महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचती थी, वहीं बीमारियां भी फैलती थी। केंद्र में भाजपा सरकार बनते ही सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में स्वच्छता अभियान चलाकर गंदगी हटाने का काम शुरू किया। करोड़ों की लागत से घर-घर शौचालय बनाए जा रहे हैं। ताकि महिलाओं को खेतों में शौच को जाने पर शर्मसार न होना पड़े।
इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना के तहत करोड़ों गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन देकर उनको घर खुशियां लाने का काम किया है।
केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार आमजन के लिए कार्य कर रही है। मन की बात में पीएम मोदी ने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह साल सबके लिए खुशियां लेकर आए। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अमित राणा, नीरज कौशिक, नितिन जैन, चंद्रवीर तोमर, चिराग जैन, अनुराग मित्तल, राजन जैन, अभिनव गुप्ता, डॉ. दिनेश बंसल, मांगे लाल जैन, अनुज जैन, सुदेश चौहान, बिजेंद्र शर्मा, विनोद जैन, प्रताप चौहान, मनोज विश्नोई, मास्टर ब्रह्म पाल, सचिन प्रजापति, अनिल प्रधान, कुलदीप प्रधान आदि रहे।