फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को फसल उत्पादन बढ़ाने की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले की 46 न्याय पंचायतों में किसान पाठशाला का आयोजन किया । इसमें कृषि विशेषज्ञों ने कृषकों को फसलोत्पादन और आय के साधन बढ़ाने की जानकारी दी। फैज्जालापुर गांव से कृषि उप निदेशक ने कीट और रोगों से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन

फैज्जालापुर गांव में कृषि उप निदेशक प्रशांत कुमार ने विद्यालय पहुंचकर किसानों को फसलोत्पादन की जानकारी दी। फसल चक्र के बारे में बताया। उन्होंने किसानों की आय को दोगुना करने के उपाय बताए। मृदा स्वास्थ्य और फसलोत्पादन भूमि की दशा, कीट रोग का प्रकोप, दलहन की फसलों में उपज में वृद्धि, खरपतवार से बचाव की जानकारी दी । दूर-दूर और पास-पास बुवाई वाली फसलें, सह फसल के बारे में बताया । मक्का-बाजारा के साथ अरहर, गन्ने के साथ मसूर और सरसो, गेहूं के साथ सरसों की बुवाई की जा सकती है। रबी की प्रमुख फसल गेहूं और जौ हैं। किसानों को समय से बुवाई, बीज शोधन, सूक्ष्म तत्वों का प्रयोग, सिंचाई, खरपतवार, कीट रोग नियंत्रण की जानकारी दी। मृदा स्वास्थ्य के बारे में कृषकों को बताया। इसमें पोषक तत्व, पोषक तत्वों की कमी के लक्षण, मृदा नमूना लेने की विधि, स्वास्थ्य कार्ड के बारे में समझाया जाएगा। उप कृषि निदेशक ने बताया पहले चरण में नौ दिसंबर तक किसान पाठशाला चलेगी। इसके बाद 11 से दूसरे चरण की शुरूआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें