बागपत। जिले में 25 हजार निरक्षरों की 337 लोक शिक्षा केंद्रों पर 17 दिसंबर को परीक्षा होगी। बीएसए योगराज सिंह सभी ब्लॉक की लोक शिक्षा समिति को लक्ष्य निर्धारित किया । इसके अलावा प्रेरकों को सभी निरक्षरों सूची बनाकर तीन दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
साक्षर भारत मिशन के तहत जिले में 17 दिसंबर को परीक्षा होगी। 337 गाम लोक शिक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। इसके लिए सभी ब्लॉक के लोक शिक्षा समिति को लक्ष्य निर्धारित किए हैं। इसकी जिम्मेदारी लोक शिक्षा केंद्रों के सचिव और प्रधानाध्यापक सहित विद्यालयों के समस्त शिक्षक, प्रेरकों की हागी। इस संबंध में ब्लॉक वार प्रेरकों के साथ बैठक होगी। बीएसए योगराज सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, ब्लॉक समन्वयक और प्रेरकों को निर्देशित समय पर परीक्षा को शुरू कराया जाएगा। प्रेरकों को निर्देशित किया तीन दिन में बीआरसी कार्यालय में सभी निरक्षरों की सूची उपलब्ध करना सुनिश्चित करेंगे। उनके पठन-पाठन भी परीक्षा से पूर्व लगातार कराएंगे। खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक और ब्लॉक समन्वयक लगातार साक्षरता केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। बीएसए ने कहा निर्धारित समय पर परीक्षा को शुरू कराया जाएगा। कोई भी अनुपस्थित नहीं रहना चाहिए। परीक्षा के संबंध में 11 दिसंबर को बीईओ और ब्लॉक समन्वयकों की बैठक होगी।
ब्लॉक लोक शिक्षा
समिति लक्ष्य
पिलाना 3500
बागपत 4000
बड़ौत 4500
बिनौली 7000
छपरौली 2500
खेकड़ा 3500