फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली ने युवक को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बिजरौल गांव में गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार को कुचल दिया, इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। बाइक सवार के पिता ने चालक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

मृतक शोभित (22) पुत्र महक सिंह खत्री गढ़ी बड़ौत का रहने वाला था। वह मुजफ्फरनगर में भारत फाइनेंस कंपनी में कार्य करता था। शनिवार की शाम वह बाइक से बड़ौत आ रहा था। जब वह बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बिजरौल गांव के पास पहुंचा तो बड़ौत की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली के चालक ने उसे कुचल दिया, इससे उसकी पहिये के नीचे आने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस उसे सीएचसी लेकर पहुंची और उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे। उधर, दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर भाग गया। इस संबंध में मृतक के पिता महक सिंह ने कोतवाली में आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें